सबसे युवा अध्यक्ष चुने गए.. महाआर्यमन सिंधिया बने MPCA के अध्यक्ष
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य के बेटे महाआर्यमन आज एमपीसीए के सबसे युवा अध्यक्ष नियुक्त किए जाएंगे 29 वर्ष की आयु में महाआर्यमन सिंधिया मध्य प्रदेश क्रिकेट संगठन (एमपीसीए) के अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए हैं. एमपीसीए के 68 साल के इतिहास में वे सबसे कम उम्र के अध्यक्ष बनने वाले हैं. इस पद पर उन्होंने अपने पिता ज्योतिरादित्य सिंधिया का रिकॉर्ड तोड़ा है, जो 35 साल की उम्र में अध्यक्ष बने थे. एमपीसीए की मौजूदा टीम में सिर्फ अरुंधति किरकिरे ही ऐसी सदस्य हैं जिनके पास भारतीय टीम में खेलने का अनुभव है.




