लखनऊ ब्रेकिंग : यूपी कैबिनेट में कई प्रस्ताव पास
योगी सरकार संयुक्त पारिवारिक संपत्ति (पैतृक संपत्ति) के विभाजन की प्रक्रिया को सरल व सस्ता बनाने जा रही है. बिना किसी विवाद के चार पीढ़ियों की संपत्ति का बंटवारा अब केवल 10 हजार रुपये में किया जा सकेगा. संबंधित प्रस्ताव को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में मंजूरी मिली. इसके साथ ही 14 अन्य प्रस्ताव भी कैबिनेट की बैठक में पास किये गए है।
नगर विकास विभाग – नगरीयपरिवहन हेतु E-बसों के सम्बंध प्रस्ताव को मंजूरी, लखनऊ, कानपुर के 10-10 रूटों पर होगा परिचालन,आउटसोर्सिंग सम्बंध में- UP आउटसोर्सिंग सेवा निगम सम्बंध में प्रस्ताव को मंजूरी. नियमित पदों के सापेक्ष आउटसोर्सिंग भर्ती नही होगी।
IT एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग- इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के निर्माण सम्बंध में 6 वर्ष हेतु इलेक्ट्रॉनिक पॉलिसी को मंजूरी, 11 कॉम्पोनेन्ट में से डिस्प्ले, कैमरामॉड्यूल, मल्टीलेयर PCB आदी के मैन्युफैक्चरिंग में मिलेगा लाभ।
उत्तर प्रदेश निर्यात प्रोत्साहन नीति 2025-30 प्रस्ताव को मंजूरी, 882 करोड़ के व्यय का अनुमान,जनपद शाहजहांपुर में मुमुक्ष आश्रम ट्रस्ट अंतर्गत ‘स्वामी शुकदेवानंद राजकीय विश्वविद्यालय’ शाहजहांपुर की स्थापना को मंजूरी।
जनपद वाराणसी के परगना रामनगर में स्थित 3 एकड़ भूमि पर ‘समेकित क्षेत्रीय केंद्र’ की स्थापना हेतु निःशुल्क भूमि का हस्तांतरण दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार को दिए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी !!




