कॉन्स्टेबल ने सिपाही पत्नी को पुलिसवाले के साथ पकड़ाः कुशीनगर में ड्यूटी से लौटा, दोनों कमरे में थे; पत्नी ने बाहर निकलकर कमरा लॉक किया
पत्नी को प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़ा। वह रविवार सुबह अचानक ड्यूटी से घर पहुंचा तो पत्नी अपने प्रेमी के साथ कमरे में थी। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी।मौके पर पुलिस के पहुंचने के बाद पत्नी कमरे से बाहर निकली और गेट पर ताला मार दिया। प्रेमी कमरे में ही बंद था। उसने अंदर से दरवाज़ा लॉक कर लिया। कॉन्स्टेबल पति दरवाजा खोलने के लिए पत्नी से बोलता रहा। लेकिन पत्नी कहती रही कि दरवाजा नहीं खोलेंगे। इसके बाद पति ने तवे से ताला तोड़ा। फिर लात मारकर दरवाजा खोला । प्रेमी के बाहर निकलते ही उससे मारपीट की। पुलिस प्रेमी को पकड़ कर थाने ले गई।




