पीएम मोदी ने शी जिनपिंग को भारत आने का न्योता दिया – MEA
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को 2026 में भारत की ओर से आयोजित किए जाने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में आमंत्रित किया है. पीएम मोदी शंघाई सहयोग संगठन (SCO) सम्मेलन के लिए चीन गए हैं और आज जिनपिंग मिले. विदेश मंत्रालय के अनुसार, चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग ने निमंत्रण के लिए पीएम मोदी का आभार जताया और भारत के ब्रिक्स अध्यक्षता को चीन का समर्थन देने की पेशकश की. पीएम मोदी ने SCO के 25 वें राष्ट्राध्यक्षों की बैठक के दौरान शी जिनपिंग से मुलाकात की और सीमा मुद्दे सहित कई अहम विषयों पर चर्चा की.




