दिल्ली व्यापारियों को तोहफा दिवाली से पहले ₹1600 करोड़ का GST रिफंड
दिल्ली की बीजेपी सरकार ने स्थानीय व्यापारियों के हित में एक बड़ा ऐलान किया है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को एक उच्च-स्तरीय बैठक के बाद घोषणा की कि इस वर्ष दीपावली से पहले साल 2019 से लंबित लगभग ₹1600 करोड़ का जीएसटी रिफंड दिल्ली के व्यापारियों के बैंक खातों में पहुंचाया जाएगा.यह कदम न केवल व्यापारियों को उनके लंबे इंतजार से राहत देगा, बल्कि त्योहारी सीजन में उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में भी मददगार साबित होगा. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि यह राशि दीपावली से पहले पूरी तरह अदा कर दी जाएगी, ताकि व्यापारी समुदाय इस उत्सव को और अधिक उत्साह से मना सके.




