पश्चिम अफ्रीका के तट पर बड़ा हादसा… प्रवासी नाव डूबने से कम से कम 70 लोगों की मौत
मंत्रालय के अनुसार, यह नाव गाम्बिया से रवाना हुई थी और इसमें ज्यादातर गाम्बिया व सेनेगल के नागरिक सवार थे. बुधवार तड़के यह नाव मॉरिटानिया के तट के पास डूब गई. मॉरिटानियाई प्रशासन ने बुधवार और गुरुवार को 70 शव बरामद किए, जबकि चश्मदीदों का दावा है कि मृतकों की संख्या 100 से अधिक हो सकती है।




