प्लेन के इंजन में लगी आग ? दिल्ली से इंदौर जा रही एअर इंडिया फ्लाइट की इमरजेंसी लैडिंग
दिल्ली से इंदौर जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI 2913 ने उड़ान भरने के तुरंत बाद तकनीकी खराबी के कारण दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. कॉकपिट क्रू को दाहिने इंजन में आग लगने का संकेत मिला, जिसके बाद इंजन बंद कर दिया गया. सभी यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें वैकल्पिक उड़ान से इंदौर भेजा गया।




