मोस्ट वांटेड आतंकी ढेर, कहलाता था ह्यूमन GPS
जम्मू कश्मीर में LOC पर मोस्ट वांटेड आतंकी बागू खान को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया है। J&K में 100 से ज्यादा घुसपैठों को अंजाम देने वाला यह खूंखार आतंकी, ह्यूमन GPS कहलाता था। कश्मीर के घने जंगलों में गुप्त रास्तों की इतनी सटीक जानकारी ने उसे आतंकी संगठनों खास बना दिया था। एनकाउंटर में बागू के साथ 1 अन्य आतंकी को भी मार गिराया गया है। बागू के खात्मे से सीमा पार से घुसपैठ रोकने में मदद मिलेगी।




