फर्जी सिपाही से बना दरोगा, खूब पैसे वसूले, एक चोरी ने 10 साल का खेल खोल दिया
कानपुर पुलिस ने आजाद सिंह जादौन नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. आजाद सिंह बीते 10 सालों से वर्दी पहनकर लोगों को ये कहता था कि वो पुलिस में सिपाही है.पहले वो फर्जी सिपाही बनकर ठगी करता था. साल 2020 तक आजाद सिंह का धंधा चलता रहा. जब उसका डर खत्म होने लगा तो उसने नई वर्दी और स्टार खरीदा और सिपाही से दरोगा बन गया. वर्दी देखकर शादी भी हो गई. फिर ठगी और फर्जीवाड़े का दायरा और बढ़ने लगा. लेकिन अब ये खेल पकड़ा गया है.




