वैष्णो देवी जा रहे यात्रियों के लिए बड़ी खबर! भारी बारिश की वजह से यात्रा स्थगित, हेलीकॉप्टर और बैटरी कार सेवा भी बंद
लगातार भारी बारिश के कारण मां वैष्णो देवी की यात्रा को स्थगित कर दिया गया है। खराब मौसम के चलते हेलीकॉप्टर बैटरी कार और रोपवे सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं। बैटरी कार मार्ग पर पत्थर गिरने के कारण उसे भी बंद कर दिया गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।




