कानपुर के नए पुलिस कमिश्नर बने अखिल कुमार, 1994 बैच के IPS, निर्भय गुर्जर का एनकाउंटर करने पर चर्चा में आए
कानपुर पुलिस कमिश्नरेट के गठन के बाद चौथे पुलिस कमिश्नर रहे डॉ आर के स्वर्णकार के सीतापुर पीटीएस तबादले के बाद गोरखपुर के एडीजी रहे अखिल कुमार नए पुलिस कमिश्नर होंगे। मूल रूप से बिहार के बेगूसराय निवासी अखिल कुमार 2005 में कुख्यात डकैत निर्भय गुर्जर के एनकाउंटर समेत लखनऊ के एक बड़े कारोबारी के बेटे के अपहरण के खुलासे में अहम भूमिका निभाकर चर्चा में आए थे।




