News

लखनऊ पहुंचे शुभांशु शुक्ला, भारत के गगनवीर का किया गया भव्य स्वागत, रोड शो शुरू

अंतरिक्ष यात्रा से लौटे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला सोमवार को अपने गृहनगर लखनऊ पहुंचे. चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर उनके माता-पिता व परिजनों के साथ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और मेयर सुषमा खर्कवाल ने उनका स्वागत किया. लखनऊ एयरपोर्ट से रोड शो करते हुए वे गोमतीनगर विस्तार स्थित CMS स्कूल पहुंचेंगे, जहां उनका सम्मान किया जाएगा. बता दें कि पूरा लखनऊ पलक पावड़े बिछाए उनके स्वागत के इंतजार में था. उनके मोहल्ले त्रिवेणीनगर में जश्न का माहौल है. लखनऊ शहर में चारों ओर ‘शुभांशु नेशनल हीरो’ के पोस्टर्स लगे हैं. अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचने वाले परा क पहले यात्री शुभांशु शुक्ला का सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अभिनंदन करेंगे।

शुभांशु शुक्ला सुबह 8:30 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे. शुभांशु के स्कूल सिटी मांटेसरी की ओर से एयरपोर्ट पर उनका स्वागत होगा. एयरपोर्ट पर शुभांशु शुक्ला की अगवानी में लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल भी मौजूद रहेंगी. एयरपोर्ट से खुली जीप में रोड शो करते हुए सीएमएस गोमती नगर विस्तार जाएंगे शुभांशु शुक्ला. शुभांशु के स्वागत में जगह-जगह होर्डिंग लगाई गई हैं. जगह-जगह शुभांशु पर पुष्प वर्षा की जाएगी. उनके सम्मान में त्रिवेणी नगर स्थित उनके पैतृक घर तक जाने वाली सड़क का नाम ‘शुभांशु शुक्ला मार्ग’ रखा गया है.हाल ही में शुभांशु शुक्ला ने एक्सियॉम-4 मिशनके तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन(आईएसएस) की 18 दिन की यात्रा पूरी कर इतिहास रचा।

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना