पीएम मोदी का दावा- 2025 के अंत तक पहली मेड इन इंडिया सेमीकंडक्टर चिप, 6G पर भी दिया अपडेट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में सेमीकंडक्टर निर्माण के भविष्य पर शनिवार को बड़ा अपडेट दिया। उन्होंने बताया कि भारत ने दशकों पहले इस क्षेत्र में प्रवेश करने का अवसर गंवा दिया था, लेकिन अब स्थिति बदल गई है। पीएम मोदी ने जानकारी दी कि भारत में निर्मित पहला सेमीकंडक्टर चिप 2025 के अंत तक बाजार में उपलब्ध होगा। इसके बलावा, उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि सरकार ‘मेड-इन-इंडिया’ 6G नेटवर्क के विकास पर तेजी से काम कर रही है।




