कर्नाटक के कांग्रेस विधायक केसी वीरेंद्र गिरफ्तार छापेमारी में 12 करोड़ कैश, 6 करोड़ की ज्वैलरी मिली
कर्नाटक से कांग्रेस विधायक केसी वीरेंद्र को ED ने शनिवार को सिक्किम से गिरफ्तार किया। वीरेंद्र की गिरफ्तारी प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत हुई है। उन पर अवैध ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टेबाजी का आरोप है।ED ने शुक्रवार को वीरेंद्र के ठिकानों पर छापा मारा था। छापेमारी के दौरान जांच एजेंसी को 12 करोड़ रुपए कैश और 6 करोड़ की गोल्ड ज्वैलरी मिली। साथ ही एक करोड़ की फॉरेन करेंसी भी बरामद की है। चार गाड़ियां भी जब्त की गई हैं।




