News

5 हजार की रिश्वत ले रहा था लेखपाल, एंटी करप्शन टीम ने रंगेहाथ दबोचा

उत्तर प्रदेश के आजमगढ जिले में एंटी करप्शन टीम ने सदर तहसील में कार्यरत लेखपाल प्रमोद कुमार सरोज को 5000 की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई आज एसडीएम कार्यालय के पास की गई। एंटी करप्शन टीम ने उसे पकड़ने के लिए पहले से प्लान बना लिया था। इसके तहत उसे रुपये लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा।शिकायत मिलने पर अलर्ट हुई टीमइस मामले में पीड़ित अमित कुमार सिंह ने एंटी करप्शन यूनिट को शिकायती पत्र सौंपकर आरोप लगाया कि लेखपाल प्रमोद कुमार सरोज न्यायालय के आदेश के अनुपालन में नक्शा सही करने के लिए 5000 की रिश्वत मांग रहे थे। शिकायत के आधार पर एंटी करप्शन यूनिट ने जाल बिछाया। पीड़ित ने जैसे ही केमिकल लगे 5000 के नोट लेखपाल को दिए, पहले से सक्रिय टीम ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और शहर कोतवाली ले गई।

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना