संसद भवन की सुरक्षा में बड़ी चूक, दीवार फांद कर गरुड़ द्वार तक पहुंचा शख्स
संसद भवन की सुरक्षा में एक बार फिर गंभीर चूक सामने आई है. शुक्रवार (22 अगस्त) को एक अज्ञात शख्स ने दीवार फांदकर संसद परिसर में प्रवेश कर लिया. इस घटना के समय परिसर में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए युवक को तुरंत दबोच लिया. शुरुआती जांच में पता चला कि युवक ने पहले संसद भवन परिसर से सटे एक पेड़ पर चढ़कर दीवार तक पहुंच बनाई और फिर परिसर में छलांग लगा दी.




