बेटा बताकर थमाई बेटी !बिहार के अस्पताल पर परिजनों का फूटा गुस्सा
बिहार के मुजफ्फरपुर में SKMCH अस्पताल से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने बेटे को जन्म दिया, लेकिन जब परिजन मां-बच्चे को घर लाए तो नवजात बच्ची थी. परिजनों ने तुरंत अस्पताल प्रबंधन और पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद मामले की जांच शुरू हो गई. परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में डिलीवरी के वक्त बताया गया कि बेटा हुआ है, उसी की झलक दिखाकर नर्सों को नेग भी दिया गया, लेकिन घर पहुंचे तो बच्ची थी. फिलहाल SDPO विनीता सिन्हा इस मामले की जांच कर रही हैं. अस्पताल प्रशासन से जवाब-तलब किया जा रहा है।




