News

₹400 दिहाड़ी, करोड़ों का फ्रॉड ऑनलाइन गेमिंग घोटाले में पांच आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश की संभल पुलिस की साइबर सेल और सर्विलांस टीम ने एक बडे ऑनलाइन गेमिंग घोटाले का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने नेपाल, पंजाब, हरियाणा और यूपी के रहने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक यह गैंग हर साल 8 करोड़ रुपये तक का मुनाफा कमा रहा था और इसका देशभर में 500 से ज्यादा फ्रेंचाइजी का नेटवर्क था.यह घटना तब सामने आई, जब चंदौसी के संभल गेट निवासी दीनदयाल के खाते में 1.70 करोड़ रुपये के लेनदेन का पता चला. दीनदयाल एक मजदूर है और रोज 300-400 रुपये डेली कमाता है. उसको इस बात की जानकारी तब हुई जब उसे कर्नाटक की एक अदालत से 91,206 रुपये के बकाया का नोटिस मिला. इसके बाद उसने बैंक में जाकर पता किया, जहां उसके खाते को फ्रीज कर दिया गया था. दीनदयाल की शिकायत पर एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने साइबर सेल और सर्विलांस टीम को जांच का निर्देश दिया. पुलिस ने बैंक के रिकवरी एजेंट ऋषिपाल यादव और अमित वाणेय को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ में इस बडे गैंग का खुलासाहुआ।

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना