नहीं रहे अमेरिका के सबसे दयालु कहे जाने वाले जज फ्रैंक कैप्रियो, कैंसर से हुआ निधन
अमेरिका के मशहूर जज और रियलिटी कोर्ट शो ‘कॉट इन प्रोविडेंस’ से दुनियाभर में पहचान बनाने वाले फ्रैंक कैप्रियो का 88 साल की आयु में निधन हो गया। लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे कैप्रियो ने बहादुरी से बीमारी का सामना किया, लेकिन आखिरकार जिंदगी की जंग हार गए।




