चांदी एक झटके में ₹2400 हुई सस्ती, सोने का भी उतरा रंग
Gold Silver Price 20 August : सर्राफा बाजारों में आज भी सोने-चांदी के भाव में गिरावट है। सोने का रंग उड़ा हुआ है और चांदी एक झटके में ही 2400 रुपये सस्ती हो गई है। अब 24 कैरेट गोल्ड 8 अगस्त के ऑल टाइम हाई 101406 रुपये से 2603 रुपये सस्ता है। जबकि, जीएसटी के साथ सर्राफा मार्केट में 24 कैरेट गोल्ड 101767 रुपये प्रति10 ग्राम के रेट से बिक रहा है।




