News

पेट में दर्द का राज़ छह साल से बाल खा रही 15 साल की लड़की

चीन में डॉक्टरों ने एक लड़की के पेट से 2 किलोग्राम का बालों का गुच्छा ऑपरेशन के बाद निकाला. इसकी वजह लड़की की एक अजीबोगरीब आदत थी. वह पिछले छह साल से अपने ही सिर के बाल नोंचकर खा रही थी. बाल खाने की आदत की वजह से लड़की का पेट सामान्य से दोगुना फूल गया था. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, जुलाई में मध्य चीन के हेनान प्रांत की 15 साल की लड़की अपनी मां के साथ हुबेई के वुहान चिल्ड्रन हॉस्पिटल गई थी. हुबेई डेली की रिपोर्ट के अनुसार, लड़की बेहद दुबली-पतली थी, उसका वजन सिर्फ 35 किलो था. लेकिन, उसका पेट हद से ज्यादा फूल गया था और भयंकर दर्द हो रहा था. पूरे पेट में फैला था बालों का जाल दर्द की वजह से लड़की कुछ खा नहीं पा रही थी और लगभग बेहोश हो गई थी. लड़की की मां ने डॉक्टरों को बताया कि लड़की छह साल से अपने बाल खा रही थी. डॉक्टरों ने पाया कि उसके पूरे पेट में बाल और भोजन के अवशेषों से बना बालों का गुच्छा जमा हुआ था.

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना