मासूम से दरिंदगी… जेल में आरोपी ! नोएडा में डिजिटल रेप मामले में आरोपी को उम्रकैद की सजा
यूपी के नोएडा में डिजिटल रेप मामले में आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई गई, निजी स्कूल के गार्ड ने 2018 में तीन साल की बच्ची के साथ डिजिटल-रेप की घटना को अंजाम दिया था और इसी मामले में सूरजपुर जिला कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाते हुए आरोपी चंडीदास पर 24 हजार का जुर्माना भी लगाया… डिजिटल रेप मामले में 9 गवाहों की गवाही, सीसीटीवी फुटेज और मेडिकल रिपोर्ट अहम साबित हुई. इस मामले में कोर्ट ने स्कूल को भी दोषी माना… अदालत ने स्कूल को एक महीने के अंदर जुर्माना जमा करने का आदेश दिया.
क्या होता है डिजिटल रेप
रिप्रोडक्टिव ऑर्गन के अलावा किसी अंग या चीज का जबरन इस्तेमाल कर सेक्स करना डिजिटल रेप कहलाता है, ये शब्द डिजिट और रेप शब्द से बना है, डिजिट का मतलब उंगली और अंगूठे से है अंगुलियों या अंगूठे का इस्तेमाल कर डिजिटल रेप को अंजाम दिया जाता है, इसमें आरोपी पीड़िता के पास फिजिकली मौजूद होता है.




