मणिपुर की 3 महिलाएं गिरफ्तार मेघालय: 4 करोड़ रुपये से अधिक की हेरोइन जब्त
मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले में मणिपुर की तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने सोमवार को एक न्यूज एजेंसी को बताया कि उनके पास से 4.4 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त की गई है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर मादक द्रव्य निरोधक कार्य बल (एएनटीएफ) और जिला पुलिस की एक टीम ने रविवार को उमकियांग गश्ती चौकी पर एक कार को रोका और उसकी तलाशी ली.




