बहुत दिनों बाद शेयर बाजार में लौटे अच्छे दिन… PM Modi के ऐलान से बमबम सेंसेक्स, 1100 अंकों की उछाल
शेयर बाजार (Share Market) में सोमवार को केंद्र सरकार के जीएसटी में बदलाव को लेकर किए गए ऐलान का साफ असर दिखा और सेंसेक्स निफ्टी की तूफानी शुरुआत हुई और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स इंडेक्स (BSE Sensex) खुलने के साथ ही 1100 अंक से ज्यादा की छलांग लगा गया. इसके साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी (NSE Nifty) ने भी दम दिखाया और ओपनिंग के साथ ही 350 अंक चढ़कर 25,000 के आंकड़े पर पहुंच गया. शुरुआती कारोबार में मारुति, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा से लेकर बैंकिंग शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली.




