News

गजब चोरनी… ऑनलाइन ज्वेलरी सर्च कर दिल्ली से नकली बनवाती, फिर शोरूम में असली से बदल लेती

जयपुर पुलिस ने शहर के नामी-गिरामी ज्वैलरी शोरूम्स में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाली दिल्ली की एक शातिर महिला को गिरफ्तार किया है. आरोपी महिला की पहचान अंजू चोपड़ा के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने हाई-टेक टेक्नोलॉजी की मदद से ट्रेस कर दबोचा है. अंजू चोपड़ा पिछले कई सालों से दिल्ली से जयपुर आकर ब्रांडेड ज्वैलरी शोरूम्स में चोरी करती थी लेकिन उसका तरीका बेहद अनोखा और फिल्मी अंदाज का था, जिससे पुलिस भी चकमा खा गई.

लेडी लुटेरी सबसे पहले ऑनलाइन बडे ब्रांड्स की ज्वैलरी सर्च करती और फिर दिल्ली में हूबहू नकली ज्वैलरी खरीद लेती. इसके बाद ट्रेन से जयपुर आती और किसी ब्रांडेड शोरूम में पहुंच जाती. शोरूम में कर्मचारियों को बातचीत में उलझाकर असली ज्वैलरी पहन लेती और नकली ज्वैलरी वहां छोड़कर निकल जाती. इस तरह वह अब तक कई बार जयपुर में लाखों की ज्वैलरी पर हाथ साफ कर चुकी थी.

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना