News

10 सेकंड के मिलेंगे 1600000 रुपये, एशिया कप के भारत-पाकिस्तान मैच में ब्रॉडकास्टर की लगी लॉटरी !

क्रिकेट के मैदान पर जब भी भारत और पाकिस्तान की टीमें एक दूसरे टकराती है तो पूरी दुनिया की नजर उस पर रहती है। राजनीतिक मतभेद के कारण दोनों टीमों के बीच लंबे समय से बायलेटरल सीरीज नहीं खेली जा रही है। ऐसे में आईसीसी इवेंट और एशिया कप जैसे प्रतियोगिता में ही ये टीमे एक-दूसरे के साथ भिड़ती है। भारत और पाकिस्तान अगले महीने एशिया कप में आमने-सामने होंगी। टूर्नामेंट का ये सबसे बड़ा मुकाबला होगा।

ऐसे में बॉडकास्टर भी इस मौके को पूरी तरह से भुनाना चाहते हैं। एशिया कप के लिए मीडिया राइट्स सोनी पिक्चर नेटवर्क इंडिया के पास है। टीवी पर इसका लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा जबकि सोनी लिव पर स्ट्रीमिंग की जाएगी। एशिया कप के लिए ब्रॉडकास्टर ने विज्ञापनों की दरें काफी ऊंची रखी हैं, जिसमें भारत-पाकिस्तान के मैचों की सबसे ज्यादा डिमांड है।

सोनी नेटवर्क ने भारत के मैचों के लिए टीवी विज्ञापनों का दाम 10 सेकंड के लिए 14 लाख से 16 लाख रुपये तक तय किया है। ऐसे में विज्ञापन देने वाली कंपनियों को भारतीय टीम के मुकाबले के लिए मोटी रकम चुकानी होगी। वहीं टीवी पर विज्ञापन पैकेज की बात करें तो को प्रजेंटिंग स्पॉन्सरशिप के लिए 18 करोड़ रुपये चुकाने पड़ेंगे जबकि एसोसिएट स्पॉन्सरशिप के लिए 13 करोड़ रुपये तय किए गए हैं।

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना