News

साजिश थी मेरी दूसरी शादी, तलाक के लिए दी है अर्जी…’, खुद पर उठे सवाल तो पूजा पाल ने खोले कई राज

समाजवादी पार्टी से हाल ही में निष्कासित होने और सीएम योगी से मुलाकात करने के बाद विधायक पूजा पाल ने अपने जीवन से जुड़े कई खुलासे किए हैं. उन्होंने साफ किया कि राजू पाल की हत्या के बाद उनकी दूसरी शादी महज एक पारिवारिक फैसला नहीं था, बल्कि उनके खिलाफ रची गई एक सुनियोजित राजनीतिक साजिश थी. पूजा पाल का कहना है कि इस साजिश में उनके अपने कुछ पारिवारिक रिश्तेदारों के साथ-साथ अतीक अहमद भी शामिल था. उन्होंने बताया कि जब उन्हें इस पूरे षड्यंत्र का अहसास हुआ त उन्होंने जांच-पड़ताल की. हर बात सच निकला. इसके बाद उन्होंने कोर्ट में जाकर अपने विवाह से अलगाव की अर्जी दायर कर दी.

पूजा पाल ने इन बातों का खुलासा तब किया है कि जब सोशल मीडिया पर उनकी दूसरी शादी करने को लेकर लोगों तरह-तरह के आरोप लगा रहे हैं. उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर उन्होंने लिखा है कि कुछ लोग है जो हमेशा मेरे निजी जीवन पर टिपण्णी करते है लिखते रहते हैं और अगर लिखते भी हैं. पूजा पाल ने बताया कि साल 2017 में जब वह चुनाव हार गई, तभी उनके खिलाफ षड्यंत्र की शुरुआत हो गई. अतीक अहमद और उनके कुछ रिश्तेदारों को लगा कि पूजा पाल अब हाशिये पर चली गई है और यही मौका है उन्हें हमेशा के लिए राजनीति से बा करने का. एक्स पर उन्होंने लिखा है कि मेरे हा परिवार के कुछ लोग विधायक का चुनाव लड़ना चाहते थे. अतीक अहमद भी यही चाहता था कि मैं पीछे हट जाऊं. योजना ये बनी कि मुझे दूसरी शादी में उलझा दिया जाए, ताकि मैं राजू पाल का मुकदमा न लड़ सकूं और मेरा करियर हमेशा के लिए खत्म हो जाए.

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना