राजस्थान: छत पर नीले ड्रम में मिला युवक का शव
Rajasthan के अलवर के खैरथल तिजारा जिले के किशनगढ बास स्थित आदर्श कॉलोनी के एक मकान की छत पर नीले ड्रम में युवक का शव मिला. मृतक युवक हंसराज उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और डेढ महीने पहले उसने किशनगढ बास में किराए पर मकान लिया था. वो एक ईंट भट्टे पर काम करता था. बताया जा रहा है कि घर से मृतक के तीन बच्चे व पत्नी गायब हैं।




