J&K: किश्तवाड़ के बाद अब कठुआ में बादल फटा, 4 लोगों की मौत, मलबे में दबे कई घर
जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं ने लोगों की ज़िंदगी मुश्किल बना दी है. राजबाग इलाके के जॉड घाटी गांव में अचानक बादल फटा, जिससे कई घर मलबे और बाढ़ के पानी में दब गए. इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हैं. राहत और बचाव कार्य के लिए रेस्क्यू टीम मौके पर तैनात है और लगातार प्रभावित इलाकों तक पहुंचने की कोशिशें जारी हैं। साथ ही, जम्मू-पठानकोट नेशनल हाइवे को भी नुकसान पहुंचा है. अधिकारियों का कहना है कि हालात गंभीर हैं और प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम तेजी से चल रहा है.




