गुरुग्राम में एल्विश यादव के घर पर करीब 24 राउंड फायरिंग गोलियां बरसाकर भागे बदमाश
गुरुग्राम के वजीराबाद में एल्विश यादव के घर पर सुबह 5:25 के करीब अज्ञात हमलवारों ने करीब 24 से 25 राउंड फायर किए।जिस समय एल्विश यादव के घर पर गोली चली, उस दौरान घर पर उसकी मां सुषमा यादव मौजूद थीं। सेक्टर 56 थाना पुलिस मौके पर मामले की जांच करने में जुटी है।फायरिंग होते ही एल्विश यादव के घर केयरटेकर का काम करने वाला शख्स घबराकर अंदर भाग गया. मास्टर राम अवतार ने बताया कि हमलावर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर भाग गए।




