SBI Home Loan Rates:सरकारी बैंक ने दिया ग्राहकों को झटका, होम लोन हुआ महंगा; ब्याज दरों में की बढ़ोतरी !
आरबीआई (RBI) की ओर से रेपो रेट में कटौती किए जाने के बावजूद देश के सबसे बडे बैंक एसबीआई (SBI Home Loan) ने नए ग्राहकों के लिए होम लोन की दरें 25 आधार अंक बढ़ा दी हैं। बैंक ने ब्याज दर (Interest RAte) की अधिकतम सीमा 8.45 को बढ़ाकर 8.70 कर दिया है। अब होम लोन (Home Loan) पर बैंक का ब्याज 7.50 प्रतिशत से 8.70 प्रतिशत हो गया है।
ब्याज दरों में यह बदलाव खासतौर पर उन ग्राहकों पर प्रभाव डालेगा, जिनका क्रेडिट स्कोर (Credit Score) कम है। सार्वजनिक क्षेत्र के अन्य बैंक जैसे- यूनियन बैंक आफ इंडिया, बैंक आफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का होम लोन 7.35 प्रतिशत ब्याज दर से शुरू होता है और अधिकतम दर 10.10 प्रतिशत या इससे ज्यादा हो सकती है।




