ग्वालियर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, एयर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, दूसरी बार में हुई लैंड
गवालियर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टल गया है. एयर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई, जिससे प्लेन की लैंडिंग में दिक्कत आने लगी. प्लेन में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि लैंडिंग के समय• फ्लाइट अचानक झटके खाने लगी, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई. यह प्लेन बंगलुरु से ग्वालियर आ रहा था. लैंडिंग के समय ही इसमें तकनीकी खामी आ गई.
हालांकि, पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान को पहले प्रयास में सुरक्षित नहीं उतारा. फिर दूसरे अटेम्प्ट में सुरक्षित लैंडिंग कराई जा सकी. प्लेन की लैंडिंग के बाद यात्रियों ने राहत की सांस तो ली, लेकिन एयरलाइन की सर्विस पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए. यात्रियों का आरोप है कि तकनीकी खामी के चलते उनकी जान जोखिम में थी और विमान कंपनी ने सुरक्षा इंतजामों में लापरवाही बरती है.




