दिल्ली की मंडोली जेल में कुख्यात गैंगस्टर ने किया सुसाइड
दिल्ली की मंडोली जेल में सलमान त्यागी नाम के एक गैंगस्टर ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना जेल नंबर 15 में हुई और शनिवार सुबह उसका शव फंदे से लटका मिला। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच जारी है। सलमान त्यागी के खिलाफ हत्या, जबरन वसूली और मकोका के तहत कई मामले दर्ज हैं।




