बेंगलुरु में सिलेंडर ब्लास्ट: एक बच्चे की मौत, 12 घायल, 8-10 घरों में तबाही, एस्बेस्टस छतें गिरी
Bengaluru Cylinder Blast: कर्नाटक के बेंगलुरु में शुक्रवार को एक सिलेंडर फटने से 10 साल के एक बच्चे की मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए। यह हादसा सेंट्रल बेंगलुरु के विल्सन गार्डन इलाके के चिन्नायनपाल्या में हुआ, जो एक घनी आबादी वाला क्षेत्र है। यहां के घर एक-दूसरे के काफी पास हैं। पुलिस ने बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है। धमाका इतना जबरदस्त था कि 8 से 10 घरों की छतें और दीवारें गिर गईं। कई घरों की एस्बेस्टस शीट की छतें भी टूट गईं। घटनास्थल से कई तस्वीरें सामने आईं, जिनमें मलबे में तब्दील हुए घर नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, हादसे के समय लोग अपने घरों में सो रहे थे। पुलिस का कहना है कि सिलेंडर में लीक होने की वजह से धमाका हुआहो सकता है।




