लखनऊ पुलिस ने पकड़ा आलू टिक्की और चटनी में मिलाता था गांजा
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. पुलिस ने नशे का कारोबार करने वाले ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है जो स्ट्रीट फूड बेचने की आड में गांजे की सप्लाई करते थे.पुलिस ने स्ट्रीट फूड विक्रेता और तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है. ये दोनों मामले अलग-अलग इलाकों के हैं, लेकिन दोनों में नशे की खपत का तरीका चौंकाने वाला है. पहला मामला मोहनलालगंज क्षेत्र का है, जहां 42 साल के प्रमोद साहू नामक चाट विक्रेता को पुलिस ने धर दबोचा.




