पश्चिम बंगाल के बर्दवान में भीषण बस हादसा, 10 यात्रियों की मौत; सभी बिहार के
स्वतंत्रता दिवस के दिन पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्दवान जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शुक्रवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर नाला फेरी घाट के पास एक तेज रफ्तार की एक प्राइवेट बस खडे ट्रैक्टर से टकरा गई, जिससे कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में 35 यात्री घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, बस में कुल 45 यात्री सवार थे। उनमें 5 बच्चे भी शामिल थे। सभी यात्री बिहार के रहने वाले है और तीर्थयात्रा पर निकले थे। बस दुर्गापुर की ओर जा रही थी।




