योगी की तारीफ MLA पूजा पाल को पड़ी भारी, अखिलेश ने सपा से दिखाया बाहर का रास्ता
समाजवादी पार्टी ने बागी रुख अपनाने वाली विधायक पूजा पाल को पार्टी से निष्कासित कर दिया है. विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की खुलकर तारीफ करने, राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग और पहले बीजेपी प्रत्याशी के लिए प्रचार करने के आरोप में यह कार्रवाई की गई है. पूजा पाल ने सदन में अतीक अहमद को लेकर सीएम की ज़ीरो टॉलरेंस नीति का समर्थन किया था, जिससे सपा नेतृत्व नाराज था.
विधानसभा में सीएम योगी की तारीफ करने के बाद समाजवादी पार्टी ने बागी विधायक पूजा पाल को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है. उन पर ये कार्रवाई पार्टी विरोधी कार्यों के लिए की गई है.




