ट्रेन कोच के एसी डक्ट में भरी थीं शराब की बोतलें, लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस से हुई बरामदगी
लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस ट्रेन के एक कोच में कूलिंग न होने के कारण एसी का डक्ट खोला गया तो उसमें शराब की बोतलें भरी मिलीं। पूरे कोच की तलाशी ली गई तो 150 से ज्यादा बोतलें बरामद हुईं। लखनऊ-बरौनी में इससे पहले भी शराब की तस्करी की घटना हुई है लेकिन लखनऊ स्टेशन पर यह पहली बार पकड़ी गई है।
लखनऊ-बरौनी (15204) एक्सप्रेस लखनऊ जंक्शन से दिन में 03:15 बजे रवाना होती है। मंगलवार को ट्रेन के सेकंड एसी कोच (ए-2) में सीट नंबर-40 पर बैठे विपिन कुमार ने कूलिंग न होने की शिकायत दर्ज करवाई। बुढ़वल के आगे टेक्निकल स्टाफ ट्रेन में पहुंचा और जांच शुरू की।




