ICICI Bank के बाद अब HDFC Bank ने दिया बड़ा झटका, सेविंग अकाउंट में इतनी रकम रखना जरूरी
ICICI बैंक के बाद अब HDFC बैंक ने मिनिमम बैलेंस को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है. एचडीएफसी बैंक ने अपने बचत खातों के लिए न्यूनतम शेष राशि की अनिवार्यता मे ं बड़ी बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है. यह नियम 1 अगस्त 2025 से लागू हो चुका है. अब नए सेविंग अकाउंट खोलने पर मंथली मिनिमम बैलेंस 25,000 रुपये बनाए रखने की आवश्यकता होगी. पहले HDFC Bank के सेविंग अकाउंट के तहत मिनिमम बैलेंस 10 हजार रुपये था.




