ट्रेन की छत पर मिला झुलसा युवक, हालत नाजुक
वाशी स्टेशन पर सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब वडाला से पनवेल जा रही ट्रेन की छत पर एक युवक झुलसा हुआ मिला। पुलिस के अनुसार युवक का नाम अंकुर पांडे है, जो एक कंपनी का कर्मचारी बताया जा रहा है। आशंका है कि ट्रेन की छत पर सफर करते समय वह ओवरहेड बिजली की तार से टकरा गया, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल उसे वाशी महानगर पालिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
https://www.instagram.com/reel/DNQv88LvHbz/?igsh=Zjh0anAwYWRvbnI=




