आवारा कुत्तों पर कोर्ट का आदेश, जॉन ने चिट्ठी लिखकर की अपील, जाह्नवी-अनुपमा हुईं दुखी
आवारा कुत्तों पर जब से सुप्रीम कोर्ट का आदेश आया है, देशभर से अलग-अलग ओपिनियन सामने आ रहे हैं. हां-ना की सोच की इस जंग में अब बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स की भी एंट्री हो चुकी है. कई स्टार्स अपनी राय दे रहे हैं, और कुत्तों पर दिए गए इस आदेश को क्रूरता बता रहे हैं.जाह्नवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर की, टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले की आलोचना की है, वरुण धवन ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर नोट शेयर किया. धनश्री वर्मा ने दिल्ली के लोगों से गुजारिश की है कि वे आवारा कुत्तों को गोद लें. रवीना टंडन ने लोकल अधिकारियों पर आवारा जानवरों की नसबंदी के लिए ठीक से काम नहीं करने का आरोप लगाया था.जॉन अब्राहम ने भारत के माननीय मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस बीआर. गवई को एक पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के हालिया निर्देश को फिर से रिव्यू करने की अपील की है.




