पति से हुई लड़ाई तो महिला ने डेढ साल के मासूम को दो मंजिला मकान से नीचे फेंका, हुई मौत
उत्तर प्रदेश के हापुड जिले में एक मां ने अपने डेढ़ साल के मासूम बच्चे की ही जान ले ली. बताया जाता है कि पति से हुए झगड़े के दौरान गुस्से में उसने अपने डेढ साल के मासूम को दो मंजिला मकान की छत से नीचे फेंक दिया. जिससे मासम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना इलाके में हड़कंप मच गया.
घटना की जानकारी बच्चे के पिता ने थाने में जाकर पुलिस को दी, तो पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार हापुड में नगर कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला मजीदपुरा में रहने वाले वसीम की शादी 5 व बिहार की रहने वाली शबाना से हुई थी. शादी के बाद शबाना से दो बच्चे हुए.




