अब छात्र किताब खोलकर दे सकेंगे परीक्षा ! जानें क्या है ओपन बुक एग्जाम प्रस्ताव, CBSE ने दी मंजूरी
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (CBSE) ने एक बड़ा कदम उठाते हुए 2026-27 एकेडमिक सेशन से कक्षा 9वीं के छात्रों के लिए ओपन बुक असेसमेंट सिस्टम शुरू करने का फैसला किया है। इस निर्णय के लागू होने के बाद कक्षा 9वीं के छात्र किताब खोलकर के परीक्षा दे सकेंगे। इसका उद्देश्य छात्रों को रटने की आदत से दूर करके, उनकी समझ और विश्लेषण करने की क्षमता को परखना है। इससे छात्रों में रटने की जरूरत नहीं रह जाएगी। वे योग्यता के आधार पर शिक्षा ले सकेंगे।सूत्रों के मुताबिक, CBSE ने एकेडमिक सेशन 2026-27 से कक्षा 9वीं में ओपन बुक असेसमेंट (OBA) लागू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। ये निर्णय दिसंबर 2023 में शुरू हुई एक पायलट स्टडी के नतीजों के बाद लिया गया। इस स्टडी के दौरान टीचर्स और पेरेंट्स का भी समर्थन मिला। CBSE काओपन बुक असेसमेंट (Open Book Assessmफॉर्मेट लैंग्वेज, मैथमेटिक्स, साइंस और सोशल साइंस जस मुख्य विषयों को कवर करेगा।




