तुर्की में 6.1 तीव्रता का भूकंप, एक महिला की मौत, 29 घायल
तुर्की के उत्तर-पश्चिमी प्रांत बालिकेसिर में रविवार शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की 6.1 तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 6.1 मापी गई। भूकंप की वजह से एक दर्जन से ज्यादा इमारतें गिर गईं। इससे कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और 30 लोग घायल हुए हैं। भूकंप का केंद्र सिंदिरगी शहर में था लेकिन झटके तुर्की के सबसे बड़े शहर इस्तांबुल शहर तक महसूस किए गए, जिसकी आबादी 1.6 करोड़ से ज्यादा है।




