बिहार बैंक से लूटा 3KG से ज़्यादा सोना…
बिहार के समस्तीपुर में बैंक ऑफ महाराष्ट्र से लूटे गए 3 किलो से अधिक सोने को पुलिस ने बरामद कर लिया. इस वारदात को 12 बदमाशों ने अंजाम दिया था, जिन्होंने पहले बैंक की रेकी की थी। पुलिस ने तेज़ी से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ लिया और चोरी किया गया सोना बरामद कर लिया.अब तक 3 किलो 45 ग्राम 612 मिली ग्राम वजन के जेवरात, 39200 रुपये कैश, लूट के 3 मोबाइल, 8 अन्य मोबाइल, 4 पिस्टल, 10 जिंदा कारतूस, 1 बैग, घटना में प्रयुक्त 2 बाइक व 1 कार तथा बैंक से संबधित कागजात बरामद हुए हैं. यह मामला वित्तीय संस्थानों में सतर्कता और सुरक्षा की अहमियत का बड़ा सबक है.




