पिता ने किया बर्खास्त वकील बेटी ने केस लड़कर कराया बहाल…
उत्तर प्रदेश पुलिस और इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ा एक रोचक मामला सामने आया है. जहां आईपीएस पिता ने एक सिपाही को विभागीय कार्रवाई करते हुए बर्खास्त करने का आदेश दिया था. हालांकि सिपाही की तरफ से अदालत में केस लड़ रही आईपीएस की वकील बेटी ने सिपाही को कोर्ट के आदेश से बहाल कराया. सुनवाई के दौरान वकील बेटी के सामने कोर्ट में पिता भी मौजूद थे. कोर्ट के आदेश से बेटी ने पिता को हराया, लेकिन यह क्षण किसी भी पिता के लिए जीत से कम नहीं था.मामला यूपी के बरेली रेंज में आईजी रहे राकेश सिंह और उनकी वकील बेटी अनुरा सिंह से जुड़ा हुआ है. वर्तमान में राकेश सिंह यूपी पुलिस से रिटायर हो चुके हैं. बात जनवरी 2023 में त्रिवेणी एक्सप्रेस से जा रही एक 17 साल की किशोरी से जुड़ा था. जिसने सिपाही तौफीक अहमद पर छेड़खानी का आरोप लगाया था. पीड़िता के पिता की तरफ से पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया गया. लोअर कोर्ट ने केस की सुनवाई के दौरान सिपाही तौफीक अहमद को बरी कर दिया।




