तेंदुए के हमले में हुई थी मौत मृत भाई की कलाई पर बांधी राखी, रो पड़े लोग…
नासिक जिले के वडनेर दुमाला गांव में रक्षाबंधन के दिन एक दर्दनाक घटना ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया. त्योहार की सुबह जब बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर खुशिया रही थीं, उसी वक्त यहां एक 9 साल की बच्ची अपने 3 साल के मृत भाई के हाथ पर राखी बांध रही थी. इस घटना को जिसने भी देखा, वो रो पड़ा.




