News

चुनाव में ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को निर्वाचन आयोग का तोहफा, ECI ने बढ़ाया मानदेय

भारतीय निर्वाचन आयोग ने चुनाव के दौरान ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाने का फैसला किया है। आयोग की तरफ से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक चुनावी प्रक्रिया में पदों पर काम करने वाले कर्मचारियों के मानदेय में वृद्धि की गई है। आयोग की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि केंद्र से लेकर स्थानीय प्राधिकरणों तक के चुनाव में अधिकारी और कर्मचारी समेत तमाम चुनावी मशीनरी काम करती है। ऐसे में इन्हें इनके काम का बेहतर मुआवजा मिले इसके लिए मानदेय बढ़ाया गया है।

निर्वाचन आयोग के मुताबिक पीठासीन अधिकारी एवं मतगणना पर्यवेक्षक के पहले 350 रुपए प्रतिदिन मिलते थे,अब नए मानदेय के हिसाब से इन्हें 500 रुपए प्रतिदिन या 2000 रुपए एकमुश्त दिए जाएंगे। वहीं मतदान अधिकारी को पहले 250 रुपए प्रतिदिन दिया जाता था। नए मानदेय भुगतान के तहत इन्हें 400 रुपए प्रतिदिन या 1600 रुपए एकमुश्त दिए जाएंगे। इसके अलावा ‘मतगणना सहायक’ को पहले 250 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से दिए जाते थे। नए नियमों के हिसाब से इस पद पर बैठे व्यक्ति को 450 रुपए प्रतिदिन या 1350रुपए एकमुश्त दिए जाएंगे।

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना