ट्रंप के 50% टैरिफ के बाद Amazon, Walmart ने भारत से नए ऑर्डर रोके, 5 अरब डॉलर के नुकसान की आशंका
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए टैरिफ फैसले ने भारत के एक्सपोर्ट सेक्टर में हलचल मचा दी है. अमेरिका ने भारत से आने वाले कई प्रोडक्ट्स पर 50% तक इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ा दी है. इसके बाद Amazon, Walmart, Target और Gap जैसी बड़ी अमेरिकी रिटेल कंपनियों नए ऑर्डर लेना रोक दिया है.सूत्रों के अनुसार, अमेरिकी कंपनियों ने भारतीय एक्सपोर्टर्स को चिट्ठियां और ईमेल भेजकर कहा है कि फिलहाल कपडे और टेक्सटाइल की शिपमेंट रोक दें. इससे भारतीय एक्सपोर्टर्स को अरबों डॉलर के नुकसान का खतरा मंडरा रहा है।




