PAK क्रिकेट हुआ शर्मसार रेप के आरोप में हैदर अली इंग्लैंड में गिरफ्तार
पाकिस्तान क्रिकेट फिर शर्मसार हुआ है. युवा बैटर हैदर अली को इंग्लैंड में रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मामला 3 अगस्त का है, जानकारी अब सामने आई है। टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट्स की रिपोर्ट के मुताबिक 24 साल के बल्लेबाज हैदर पाकिस्तान ए टीम (पाकिस्तान शाहीन) का हिस्सा हैं।3 अगस्त को वह कैंटरबरी मैदान में MCSAC (मेलबर्न क्रिकेट क्लब की टीम) के खिलाफ मैच खेल रहे थे। तभी ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस उन्हें मैदान से ही गिरफ्तार करके ले गई। बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया, लेकिन उनका पासपोर्ट जब्त कर लिया गया है ताकि वे देश से बाहर न जा सकें।इस घटना के सामने आने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने हैदर अली को फिलहाल सस्पेंड कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, ‘हैदर पर रेप का आरोप लगाने वाली लड़की पाकिस्तानी मूल की है।




